मुंबई, पश्चिम बंगाल में शादी करके साजन और सजनी रोजी-रोटी की तलाश में मायानगरी मुंबई आए थे। मुंबई की चकाचौंध में सजनी रम गई, लेकिन साजन कामकाज को लेकर परेशान रहने लगा। चूंकि उसे काम नहीं मिल रहा था इसलिए उसने ससुराल जाने का फैसला किया, मगर उसकी सजनी ने जाने से इनकार कर दिया। गांव जाने को लेकर दोनों में बहस हो गई और गुस्से में आरोपी पति ने चाकू से वार कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। इस घटना में पत्नी जख्मी हो गई और उसे कूपर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक सजनी के गले पर करीब २५ टांके आए हैं। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बताई जाती है। अंबोली पुलिस ने आरोपी पति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी मंजूनाथ शिंगे ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी जोगेश्वरी- पश्चिम के निवासी हैं। पीड़ित महिला आरोपी की दूसरी पत्नी है। इस जोड़े ने इसी वर्ष विवाह किया है। हालांकि विवाह के कुछ समय पश्चात दोनों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान पत्नी २८ जुलाई को घर छोड़कर बेहराम बाग में रहनेवाले रिश्तेदारों के यहां रहने आ गई। पति को कामकाज नहीं मिलने के कारण वह मुंबई में नौकरी करना चाहती थी। पुलिस ने बताया है कि सोमवार को आरोपी जबरन पत्नी को साथ लेकर ससुराल लौटना चाहता था, मगर पत्नी ने जाने से साफ मना कर दिया।
अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बंडोपंत दादासो बनसोडे ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी ने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। इसके बाद रविवार को बाजार से उसने चाकू खरीदा। जब पत्नी ने गांव जाने से इनकार किया, तब आरोपी ने गुस्से में जेब से चाकू निकाला और उसका गला काटकर फरार हो गया। महिला को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई। कटे हुए घाव के इलाज के लिए टांके लगाए गए। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


