मुंबई, राज्यभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के साथ दही-हंडी का उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस दौरान दही- हंडी फोड़ते समय कोई भी गोविंदा घायल हो जाता है, तो उसका सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपचार किया जाएगा, ऐसी घोषणा मुख्यमंत्री ने गत गुरुवार को विधानसभा में की थी, इसके बाद कल नगर विकास, मेडिकल शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संदर्भ में शासनादेश जारी कर दिया गया है। दही-हंडी उत्सव में कई गोविंदा पथक सहभागी होते हैं। इस दौरान जगह-जगह मानव पिरामिड बनाकर दही-हंडियां फोड़ी जाती हैं। ऐसे में मानव पिरामिड से गिरने से कई गोविंदाओं को छोटी-मोटी चोटें आती हैं, जिनका समय पर उपचार कराना आवश्यक होता है। समय रहते इन घायलों को उचित उपचार मिले, इसलिए राज्य की सभी मनपा के साथ नगरपालिका के अस्पतालों को निशुल्क उपचार करने का शासनादेश कल जारी किया गया है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 863
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today :
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 539
Views Last 30 days : 1125
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


