मुंबई, केंद्र सरकार कितने में भी दावे कर ले पर महंगाई नहीं रोक पा रही है। देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। खाद्य पदार्थों से लेकर पेट्रोल, डीजल, गैस सभी के भाव सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में सरकार द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार देश की मुद्रास्फीति (महंगाई) दर १०.४९ फीसदी हो गई है। अभी तक पेट्रोल, डीजल की महंगाई का खेल चल रहा था लेकिन अब सरसों का तेल बाजी मार गया है। बता दें कि सरसों तेल ने पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल और डीजल को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले एक साल में सरसों तेल की कीमत लगभग दोगुनी हो गई। फिलहाल सरसों तेल लगभग २०० रुपए लीटर बिक रहा है। साल-२०२१ में अब तक अन्य खाद्य तेलों की कीमतों में २० से ३० फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। मतलब साफ है कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह फेल है।
देश में खाद्य तेल के रूप में सबसे ज्यादा सरसों तेल का इस्तेमाल होता है। पिछले एक साल से इसकी कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी से हर घर का बजट बिगड़ा है। सरसों तेल की कीमत एक साल में लगभग दोगुनी हो गई है, वहीं सोयाबीन, मूंगफली, सूरजमुखी, डालडा और रिफाइंड के दामों में भी खूब इजाफा हुआ है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी खाद्य तेलों की कीमतों में जोरदार तेजी आई है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है। रेट बढ़ने से आम आदमी की कमर ही टूट गई है। वर्तमान आंकड़ों को देखें तो सरसों तेल ने एक साल में आम आदमी को खूब झटका दिया है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


