Home Maharashtra कोरोना की लड़ाई में संस्थाओं ने दी ताकत

कोरोना की लड़ाई में संस्थाओं ने दी ताकत

98
0

मुंबई, राज्य में कोरोना संकट के दौर में सभी की एकता और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग महत्वपूर्ण है। लंदन में डॉ. अरविंद जी शाह और मुकुल माधव फाउंडेशन की ओर से कोविड अस्पताल, कोविड सेंटर के लिए दिए गए वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आदि जैसे चिकित्सा उपकरण राज्य में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देंगे, ऐसा विश्वास उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री कार्यालय के हॉल में डॉ. अरविंद शाह (लंदन) और मुकुल माधव फाउंडेशन की ओर से कोविड अस्पतालों और कोविड केंद्रों के लिए वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसे चिकित्सकीय उपकरण उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के हाथों वितरित किए गए। इस अवसर पर संभागीय सह निबंधक आर. सी. शाह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
अजीत पवार ने कहा कि डॉ. अरविंद शाह, मुकुल माधव फाउंडेशन, ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन की ओर से देश व महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को भेजी गई मदद कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देगी। इसके साथ ही लंदन में डॉ. अरविंद शाह से वीसी के माध्यम से पवार ने बातचीत की और उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर जिले के अकोला स्थित ग्रामीण अस्पताल, संगमनेर तालुका के एकलव्य आदिवासी संस्था के अश्विन ग्रामीण आयुर्वेदिक अस्पताल, माची हिल के साथ जीव दया मंडल संगमनेर नगर परिषद
कॉटेज अस्पताल, पुणे के ससून अस्पताल, सोलापुर जिला के बार्शी स्थित मातृभूमि प्रतिष्ठान के जगदाले मामा अस्पताल आदि अस्पतालों में स्वास्थ्य उपकरणों का वितरण उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के हाथों किया गया।