मुंबई, बहन-भाई का रिश्ता बेहद अटूट माना जाता है। एक भाई अपनी बहन की खुशी के लिए हरदम तैयार रहता है। बहन भी भाई की सलामती के लिए राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। हालांकि रक्षाबंधन में भाई द्वारा बहन को गिफ्ट देने का ट्रेंड है। इसको पूरा करने में एक भाई अपराधी बन गया। दरअसल, मुंबई में रहनेवाले एक भाई को अपनी प्यारी बहन को महंगा गिफ्ट देना भारी पड़ गया। उसने एक आभूषण की दुकान से ढाई करोड़ रुपए कीमती के हीरे चुराने की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि मुंबई पुलिस ने एक गाड़ी नंबर की मदद से आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।
अंबोली पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बंडोपंत दादासो बनसोडे ने बताया कि १९ वर्षीय आरोपी मूलरूप से बिहार का रहनेवाला है। अंधेरी-पश्चिम में ७७ वर्षीय एनआरआई महिला ४७ वर्षीय लकवा ग्रस्त बेटे के साथ रहती है। आरोपी इनके पास केयर टेकर का काम करता है। मंगलवार को एनआरआई परिवार आभूषण की दुकान में हीरे खरीदने गया था। जब दुकानदार परिवार से बात करने में व्यस्त था तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर ६ बॉक्स में रखे हीरे जड़ित झुमके चुरा लिए, जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी कथित रूप से अपनी तीन बहनों को हीरे के झुमके गिफ्ट देना चाहता था। वह अपने परिवार से मिलने गांव जानेवाला था। दुकान में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी चोरी करते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पार्किंग में खड़ी गाड़ी से एनआरआई परिवार का पता मिल गया। पुलिस की टीम एनआरआई महिला के घर पहुंची तो आरोपी बैग भरकर गांव भागने की फिराक में था। उसके बैग की जांच करने पर चोरी के हीरे बरामद किए गए।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


