मुंबई, गोरेगांव-पूर्व के आरे कॉलोनी में कल एक महिला ने प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने यह जघन्य अपराध इसलिए किया क्योंकि प्रेमी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया था। प्रेमिका चार बच्चों की मां बताई जाती है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद प्रेमिका अपना जुर्म कबूलने के लिए पवई पुलिस स्टेशन गई थी। पवई पुलिस ने उसे आरे पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ३८ वर्षीय प्रेमिका का पहले पति से ४ बच्चे हैं। लगभग एक साल पहले उसका मो. शफीक (बदला हुआ नाम) से आंखें चार हुई और अपने २ बच्चों के साथ वह प्रेमी के साथ रहने लगी। शफीक ने उससे शादी करने का वादा किया था। कल शाम को शादी को लेकर दोनों के बीच बहुत तेज झगड़ा हुआ। उसी के बाद गुस्से में प्रेमिका ने शफीक की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमिका उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की है। उसके इस कृत्य में बच्चों में से किसी की सहभागिता है की नहीं, इसकी जांच आरे पुलिस कर रही है।





Users Today : 65
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 451
Users Last 30 days : 928
Users This Month : 412
Users This Year : 9362
Total Users : 70569
Views Today : 78
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 617
Views Last 30 days : 1203
Views This Month : 562
Views This Year : 10599
Total views : 106622
Who's Online : 0


