मुंबई:-मनोज दुबे
एनकाउंटर स्पेशालिस्ट पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा की येरवडा जेल में हालत बिगड़ने पर उन्हें पुणे के ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शर्मा को पिछले साल उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के पास विस्फोटक रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
प्रदीप शर्मा को सुरक्षा कारणों के चलते मुंबई की आर्थर रोड जेल से येरवडा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल में पेट दर्द होने के बाद उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद जब उन्हें वापस जेल ले जाया गया तो उनकी हालत फिर से बिगड़ गई। उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल शर्मा की हालत स्थिर है।
इस बीच दो साल पहले अंबानी के आवास पर विस्फोटक मिलने का मामला सामने आया था। उसके बाद पता चला कि बिजनेसमैन मनसुख हिरेन की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। शर्मा ने पिछली बार नालासोपारा निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना पार्टी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।





Users Today : 3
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 75
Users Last 30 days : 288
Users This Month : 45
Users This Year : 2827
Total Users : 64034
Views Today : 3
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 52
Views This Year : 3367
Total views : 99390
Who's Online : 0


