मुंबई, देश भर के विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत एक साथ आना चाहिए। इस कार्यक्रम के आधार पर एक साथ चुनाव लड़ने पर विचार किया जा सकता है। यह बात राकांपा अध्यक्ष व सांसद शरद पवार ने दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में कही। शरद पवार ने भाजपा के खिलाफ २०२४ के लोकसभा चुनाव को साथ मिलकर लड़ने के लिए विपक्ष को एकजुट करने का संकेत दिया है।
हरियाणा के कुछ कार्यकर्ता कल गुरुवार को राकांपा में शामिल हुए। इस अवसर पर शरद पवार ने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्षी एकता का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। धन का अपव्यय, सीबीआई, ईडी जैसी केंद्रीय मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनके दम पर भाजपा ने राज्य की सरकारों को गिराने के लिए नया कार्यक्रम हाथ में लिया है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक में जैसा हुआ वैसा ही झारखंड में भी प्रयोग किया जा रहा है। सरकार गिराने के भाजपा के प्रयत्न को कैसे जवाब दिया जाए, इसको तय करने के लिए विरोधी दलों को एक साथ का आह्वान शरद पवार ने इस मौके पर किया। भाजपा छोड़ने और राष्ट्रीय जनता दल के साथ जाने के फैसले के लिए नीतिश कुमार की शरद पवार ने प्रशंसा की। नीतिश कुमार हमारे पुराने सहयोगी हैं और उन्होंने योग्य राजनीतिक फैसला लिया, ऐसा पवार ने कहा। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा कांग्रेस पार्टी छोड़ने की चिट्ठी देने के बारे में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल को शरद पवार टाल गए। कांग्रेस का अध्यक्ष कौन हो, कौन न हो, यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। ऐसा शरद पवार ने स्पष्ट किया।





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


