मुंबई, मुंबई शहर में प्रदूषण और ट्रैफिक की बढ़ती हुई समस्याओं को दूर करने के लिए अब कॉर्पाेरेट जगत आगे आ रहा है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और निजी वाहनों को सीमित करने के लिए एक निजी बैंक ने बेस्ट के साथ मिलकर एक नई पहल की है। एचडीएफसी बैंक ने एक महीने के लिए बेस्ट से बसें किराए पर ली हैं। इन बसों में उन लोगों को मुफ्त में यात्रा कराई जाएगी, जो अपनी कार घर पर छोड़कर आएंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर निश्चित ही यह ट्रैफिक मुक्ति का मेगा प्लान साबित होगी।
एचडीएफसी ने कॉर्पाेरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत बेस्ट से हाथ मिलाया है। बेस्ट द्वारा इस बैंक के लिए एक महीने तक ६ इलेक्ट्रिक एसी बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के रूट और टाइम तय होंगे। जिन लोगों को मुफ्त में यात्रा करनी है, उन्हें https://aaobuskarein.com पर रजिस्टर कर यात्रा वाला दिन, रूट, पिक अप और ड्रॉप पॉइंट बताना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद इच्छुक यात्री तय किए गए दिन पर मुफ्त में यात्रा कर सकेगा लेकिन बस में प्रवेश करते वक्त उसे कार की चाबी दिखानी होगी।
बेस्ट के महाप्रबंधक लोकेश चंद्र ने बताया कि एचडीएफसी द्वारा ‘परिवर्तन’ नाम से शुरू सीएसआर एक्टिविटी के तहत बैंक ने एक महीने तक ६ इलेक्ट्रिक बसें किराए पर ली हैं। इसकी एवज में बेस्ट को प्रतिदिन एक बस से १२ हजार रुपए का लाभ होगा। इन बसों के लिए खार से वरली, बोरीवली (पश्चिम) से अंधेरी (पश्चिम), बेकबे डिपो से एनएससीआई और चेंबूर से बीकेसी का रूट तय किया गया है। रूट के हिसाब से समय और पिकअप-ड्रॉप पॉइंट तक किए गए हैं। इन्हीं रूट पर शाम को दोबारा बसों को चलाया जाएगा, ताकि व्यक्ति को उसके तय स्थान पर ड्रॉप किया जा सके।
इस सीएसआर एक्टिविटी के अलावा बेस्ट द्वारा जल्द ही कॉर्पाेरेट सेक्टर में काम करनेवालों के लिए प्रीमियम बसें चलाई जाएंगी। लोकेश चंद्र ने बताया कि उम्मीद है कि इसी महीने में प्रीमियम बसों की शुरुआत की जाए। ये बसें बीकेसी से खारघर, ठाणे के बीच सुबह और शाम के व्यस्त समय में चलेंगी। दोपहर के समय बांद्रा और कुर्ला स्टेशनों से बीकेसी तक शटल सेवाओं के तौर पर चलेंगी। नवंबर के अंत तकबेस्ट के बेड़े में १०० और अगले साल जनवरी में २०० प्रीमियम बसें जोड़ी जाएंगी। इस सर्विस के लिए ४ रुपए या ५ रुपए प्रति किलोमीटर का किराया लिया जाएगा।





Users Today : 65
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 451
Users Last 30 days : 928
Users This Month : 412
Users This Year : 9362
Total Users : 70569
Views Today : 78
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 617
Views Last 30 days : 1203
Views This Month : 562
Views This Year : 10599
Total views : 106622
Who's Online : 0


