मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर जोर देगी और इन कार्यों की समय-समय पर समीक्षा भी की जाएगी। शिंदे औरंगाबाद शहर में हैदराबाद मुक्ति दिवस (मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस) वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। यहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं के वादे किए। बता दें कि भारतीय सेना द्वारा हैदराबाद को भारतीय संघ में विलय करने के लिए निज़ाम को हराने के बाद मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस भारत के साथ मराठवाड़ा के एकीकरण की वर्षगांठ का प्रतीक है।
एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार मराठवाड़ा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कर रही है और इन कार्यों की समय-समय पर वॉर रूम से समीक्षा की जाएगी। हम एलोरा में घृष्णेश्वर मंदिर में विकास कार्य करेंगे। सरकार एक खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, औरंगाबाद में पैठन गार्डन और संग्रहालय के नवीनीकरण, जालना और औरंगाबाद में पानी की पाइपलाइन योजनाओं के कार्यान्वयन पर भी काम करेंगे।
सीएम शिंदे ने कहा कि सूखे की स्थिति से उत्पन्न होने वाली क्षेत्र की समस्याओं को कम करने के लिए समुद्र में जाने वाले पानी को मराठवाड़ा की ओर मोड़ने के लिए एक परियोजना शुरू की गई है। वहीं जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या राज्य में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन पर रोक लगा दी गई है। इसपर शिंदे ने कहा कि राज्य में उद्योगों को भूखंडों के आवंटन पर रोक के बारे में फिलहाल ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी हम समीक्षा कर रहे हैं।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


