मुंबई: पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पदाधिकारियों से कहा है कि वे किसी भ्रम में न रहें। शिवाजी पार्क पर ही शिवसेना की दशहरा रैली होगी। इसकी तैयारी करें। रैली के लिए बीएमसी को फिर से पत्र दिया है। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना भवन में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। शिवसेना भवन में उद्धव ने यह बैठक 21 सितंबर को गोरेगांव नेस्को में पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक के सिलसिले में बुलाई थी। गोरेगांव की बैठक को सफल बनाने के लिए ठाकरे ने शाखा स्तर पर बैठक बुलाने का आदेश दिया। गौरतलब है कि शिवाजी पार्क पर दशहरा रैली करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे के बीच खींचतान चल रही है। शिंदे गुट ने भी शिवाजी पार्क पर दशहरा रैली करने के लिए बीएमसी से अनुमति मांगी है।
इधर, बीएमसी सूत्रों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को स्थिति को देखते हुए शिवसेना के दोनों गुट को रैली की अनुमति मिलने की संभावना बेहद कम है। बता दें कि गणपति विसर्जन के दिन प्रभादेवी में ठाकरे गुट और शिंदे गुट के विधायक सदा सरवणकर के बीच झड़प हो गई थी। इस विवाद में सरवणकर पर फायरिंग करने के आरोप भी लगे। इसी को आधार बनाकर पुलिस भी अनुमति देने से बच रही है।
शिवाजी पार्क की अनुमति किसी को देने के लिए राज्य सरकार ने 20 जनवरी 2016 को शासनादेश जारी किया था, जिसके अनुसार शिवाजी पार्क को बीएमसी साल में 45 दिनों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के लिए दे सकती है। शासनादेश में रावण दहन की अनुमति है, लेकिन दशहरा रैली का जिक्र नहीं है। इसके अलावा 14-15 जनवरी को बाल दिवस, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 1 मई महाराष्ट्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 6 दिसंबर डॉ. आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस, जगन्नाथ रथ यात्रा, मराठी भाषा दिवस, गुडी पडवा और सरकार द्वारा निश्चित किए गए कार्यक्रम के अनुसार पार्क में कार्यक्रम की अनुमति दी जा सकती है





Users Today : 2
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 123
Users This Year : 2905
Total Users : 64112
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 373
Views This Month : 167
Views This Year : 3482
Total views : 99505
Who's Online : 0


