मुंबई : देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाले हाईवे, एक्सप्रेस-वे और ब्रिज आज हम सबकी जरूरत है। सफर का समय कम करने के लिए ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बता दें, अब जल्द ही मायानगरी मुंबई अपने दूसरे केबल-स्टे ब्रिज का स्वागत करने के लिए तैयार है। ये ब्रिज पूरी तरह से जमीन पर बनाया गया है। दक्षिण मुंबई में हार्बर रेलवे लाइन पर स्थित नया रे- रोड केबल-स्टेड ओवरब्रिज अगले महीने खुलने की उम्मीद है।
बता दें, मुंबई के लोगों को इसका काफी फायदा होगा और आवाजाही में लोगों को राहत मिलेगी। हम सभी जानते हैं कि मुंबई एक ऐसा शहर है जहां आपको लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है, ऐसे में लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए ये रे- ब्रिज काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।
मुंबई शहर का पहला केबल-स्टेड रोड ओवरब्रिज आखिरकार बनकर तैयार हो गया है। बता दें, नए पुल में छह लेन हैं और पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ है। इस केबल-स्टेड ब्रिज का निर्माण कार्य फरवरी महीने में साल 2022 पर शुरू किया गया था। बता दें, ब्रिज का निर्माण महाराष्ट्र रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (महारेल) की देखरेख में शुरू हुआ था। ये ब्रिज अगले महीने खुलने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक इसके खुलने की कंफर्म तारीख के बारे में नहीं बताया गया है।
मुंबई बांद्रा-वर्ली सी लिंक पहले से ही एक शानदार केबल स्टे ब्रिज है, जिसने मुंबई को रफ्तार को और तेज कर दिया है। बता दें, अब रे रोड ब्रिज का स्ट्रक्चर ही बांद्रा-वर्ली सी लिंक जैसा ही है, लेकिन ये पूरी तरह से जमीन पर बना मुंबई का पहला केबल स्टे ब्रिज है। दो रैंप सहित 385 मीटर तक फैले इस 6 लेन वाले पुल में पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ भी हैं। बता दें, शुरुआत में परियोजना की अनुमानित लागत 145 करोड़ रुपए थी, लेकिन बाद में लागत बढ़कर 175 करोड़ रुपए हो गई है।
मुंबई का केबल-स्टेड ब्रिज 1910 में बने पुराने ब्रिटिश काल के ब्रिज की जगह ले रहा है, जिसके दोनों तरफ केवल 1.5 लेन थे। बता दें, ब्रिटिश शासन के दौरान मुंबई के गवर्नर लॉर्ड रे के नाम पर हार्बर लाइन स्थित रेलवे स्टेशन और ब्रिज का नाम रे रोड रखा गया था।
वहीं समय बीतने के साथ ही ब्रिज बहुत खतरनाक हो जा रहा था, जो लोगों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। बता दें, इस ब्रिज की ऊंचाई कम होने से कई बार बड़े ट्रकों के टकराने से ब्रिज को काफी क्षति पहुंची थी। ऐसे में 100 से अधिक साल पुराने ब्रिटिश युग के इस ब्रिज को आधुनिक केबल वाले ब्रिज से बदलने का निर्णय लिया गया था।
मुंबई में स्थित रे रोड पर केबल-स्टेड रोड ओवरब्रिज अगले महीने यानी फरवरी में खुलने की उम्मीद है। पहले बताया जा रहा था ये ब्रिज नवंबर में खुलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि ब्रिज के उद्घाटन के लिए डेट के बारे में नहीं बताया गया है। बता दें, ये ब्रिज शहर की कनेक्टिविटी में सुधार करने का वादा करता है। अगर आप लंबे समय से मुंबई में ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हैं, तो यकीन मानिए आपको जरूरी ट्रैफिक और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 6
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 103
Views Last 30 days : 389
Views This Month : 48
Views This Year : 3363
Total views : 99386
Who's Online : 0


