Home Maharashtra उपनगरीय ठाणे जिले में स्‍पा में सेक्‍स रैकेट, देह व्यापार करती हुई...

उपनगरीय ठाणे जिले में स्‍पा में सेक्‍स रैकेट, देह व्यापार करती हुई 4 महिलाएं मिलीं

104
0

ठाणे: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लगे उपनगरीय ठाणे जिले में एक बार फिर स्‍पा में सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इसमें चार महिलाएं देहव्‍यापार में लिप्‍प मिली हैं. पुलिस के मुताबिक, चार महिलाओं को देह व्यापार के चंगुल से मुक्‍त कराया गया है. मुंबई की उपनगरीय बस्‍ती ठाणे जिले में मीरा रोड से एक स्पा संचालक को देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि चार महिलाओं को देह व्यापार से मुक्त भी करवाया गया.
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी टोरोस मागरडिचियान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें पिछले महीने 13 अक्‍टूबर को ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में ही पुलिस ने एक स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. यहां मालिस के बहाने विदेशी महिलाओं से देह व्‍यापार चलाया जा रहा था. शाम बेवर्ली पार्क में तनिष स्पा में छापा मारा और उसमें तीन थाई नागरिकों सहित पांच महिलाओं को पकड़ा था.
13 अक्‍टूबर को शाम में मीरा-भायंदर वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने वर्ली पार्क में तनिष स्पा में छापा मारा और उसमें तीन थाई नागरिकों सहित पांच महिलाओं को पकड़ा था.