मुंबई, मानसून सिस्टम के कमजोर पड़ने और मानसून ट्रफ के भी हिमालय की तरफ खिसकने की वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना कम है. 21 और 22 सितंबर को भी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में आज बारिश की आशंका है. छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर तक, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 20 और 21 सितंबर को बारिश होगी. मौसम विभाग ने झारखंड में 20 सितंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है.
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी 20 सितंबर तक गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत के कई प्रदेशों में बारिश की संभावना जताई गई है. असम और मेघालय में 18-19 सितंबर को बारिश होगी. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज गरज के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
देश के कई हिस्सों में आफत की बारिश जारी है. यूपी और उत्तराखंड समेत कई और राज्य बारिश से बेहाल है. कई इलाकों में लगातार बारिश ने लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है. नैनीताल में सड़क के गुजर रही एक कार पहाड़ से गिरे पत्थर के नीचे आ गई. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग क्षेत्रों में 20 सितंबर से बारिश का एक नया दौर शुरू होने की आशंका है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में आज बारिश की संभावना जताई गई है. छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर तक बारिश का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से हाल बेहाल है. आज भी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. पिछले 3 दिनों की बारिश ने श्रावस्ती को पानी-पानी कर दिया है. राप्ती नदी खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. श्रावस्ती जनपद में 3 दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नज़र आ रहा है. खेत पानी से भरे हुए हैं तो वहीं, सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. राप्ती नदी के तट पर बसे गाँव पर खतरा मंडराने लगा है.





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


