भिवंडी, एशिया की सबसे बड़ी पावरलूम नगरी भिवंडी इन दिनों भयंकर मंदी से परेशान है। ऐसे में शहर के तमाम पावरलूम व्यापारियों ने ‘व्यापारी एकता ग्रुप’ के बैनर तले २० दिनों तक लगातार अपने पावरलूम कारखानों को बंद करने का निर्णय लिया है। कपड़ा उत्पादन बंद होने से व्यापारियों के साथ सरकार को भी बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान उठाना पड़ेगा।
भिवंडी के अंजुरफाटा इलाके में स्थित ओसवाल सागर हॉल (वाड़ी) में ‘व्यापारी एकता ग्रुप’ की ओर से पावरलूम संगठनों तथा पावरलूम उद्योग से जुड़े व्यापारियों की अहम बैठक का आयोजन पिछले दिनों किया गया था। बैठक में भिवंडी के प्रमुख पावरलूम संगठनों के पदाधिकारियों सहित ७०० से अधिक पावरलूम मालिक और ग्रे कपड़ा व्यापारी उपस्थित थे। ३ घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में पावरलूम से जुड़े अनेक लोगों ने अपने विचार रखे और सर्व सहमति से भिवंडी के सभी पावरलूम कारखानों को आगामी १ नंबर से २० नवंबर २०२३ तक पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया।
व्यापारी एकता ग्रुप के जैन नरेश संचेती ने बताया कि भारत का सबसे ब़ड़ा पावरलूम व कपड़ा उद्योग इन दिनों भयंकर मंदी से जूझ रहा है। लागत से कम दाम में कपड़ा बिक रहा है और भुगतान भी समय पर नहीं मिल रहा, जिसके कारण पावरलूम के मालिक अपने कारखाने बंद करने को मजबूर हैं।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


