मुंबई, जिस सुतली की कीमत बाजार में ७२ रुपये प्रति किलो है, उसे घाती सरकार ने छह गुना अधिक कीमत पर खरीदा। इसमे करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। शिंदे सरकार पर सुतली खरीदी में करोड़ों का भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप कल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने लगाया।
सरकारी गोदामों में बड़ी मात्रा में सुतली का उपयोग होता है। पटोले ने कहा, खुले बाजार में सुतली की कीमत ७२ रुपए प्रति किलोग्राम है, लेकिन शिंदे सरकार ने वही सुतली ४१० रुपए प्रति किलोग्राम पर खरीदी। शिंदे फडणवीस-पवार सरकार द्वारा पसंदीदा ठेकेदारों को बढ़ी हुई कीमतों के साथ टेंडर दिए जाते हैं। पटोले ने यह भी आरोप लगाया कि यह काम मंत्रालय के सामने निर्मल भवन में किया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता की मेहनत की कमाई को दिनदहाड़े लूटा जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के हीरा उद्योग और अन्य बड़े उद्योगों को गुजरात ले जाने के लिए ही महाराष्ट्र दौरे पर आए, ऐसा आरोप नाना पटोले ने किया है। वेदांता-फॉक्सकॉन जैसे उद्योग जो लाखों नौकरियां देते हैं, उन्हें केंद्र की भाजपाई सरकार गुजरात लेकर गई। बीते डेढ़ वर्षों से कई उद्योगों को गुजरात और दूसरे राज्यों में ले जाया गया है। पटोले ने कहा कि मोदी महाराष्ट्र में स्थापित उद्योगों को छीनने के इरादे से आए हैं।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 367
Views This Month : 179
Views This Year : 3494
Total views : 99517
Who's Online : 0


