मुंबई, मुंबई में अमूमन अक्टूबर के दूसरे-तीसरे सप्ताह से ठंड पड़ने की शुरुआत हो जाती है। हालांकि, इस बार बारिश की तरह ठंडी में भी मौसम अठखेलियां कर रहा है। अक्टूबर महीना आखिरी दिनों में चल रहा है, ऐसे में ठंडी का मौसम शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक मार्च-अप्रैल महीने की तरह ही पड़ रही गर्मी मुंबई को झुलसा रही है। दरअसल, मुंबई शहर, उपनगर और आस-पास के इलाकों में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। तापमान में बदलाव होने से यहां रात में ठंड पड़ रही है तो दिन में तेज धूप से गर्मी जैसा मौसम है। इस बीच मौसम विभाग ने डराने वाला अनुमान लगाते हुए कहा है कि आनेवाले दिनों में मुंबई में पारा ३७ डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके पीछे का कारण अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बताया गया है। इस चक्रवात से मुंबईकर चकराने लगे हैं।
उल्लेखनीय है कि मुंबई शहर और उसके उपनगरों में अक्टूबर की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुंबई केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार तक मुंबई में तापमान ३७ डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के कोलाबा केंद्र ने मंगलवार को अधिकतम तापमान ३५.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि सांताक्रुज केंद्र ने अधिकतम तापमान ३६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसी तरह बुधवार को कोलाबा केंद्र ने ३५ डिग्री और सांताक्रुज केंद्र ने अधिकतम तापमान ३६.५ डिग्री दर्ज किया। हालांकि, अरब सागर में उठे भीषण चक्रवात का असर मुंबई पर नहीं पड़ा है, लेकिन शहर और उपनगरों में तापमान बढ़ गया है।
तापमान के साथ-साथ आर्द्रता भी बढ़ जाती है। मुंबई में वर्तमान में औसतन ७५ से ८० प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई है। गर्मी की बढ़ती तपिश को देखते हुए दोपहर में बाहर निकलते समय पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील की गई है। अक्टूबर की शुरुआत से मौसम पूरे दिन तेज धूप और रात में भीषण गर्मी रहता है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते कुछ सालों से अक्टूबर २०२० रिकॉर्ड पर सबसे गर्म महीना रहा है। हालांकि, इस साल अक्टूबर में पड़ रही गर्मी साल २०२० से भी ज्यादा गर्म रहा है। दिन का औसत तापमान ३३.५ से ३६ डिग्री तक पहुंच गया है। ये अरब सागर में आए तेज चक्रवात का नतीजा है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


