मुंबई : चेंबूर इलाके में एक स्कूल वैन ड्राइवर ने कार में अकेली छात्रा को अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर तिलकनगर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 19 अक्टूबर को चेंबूर के तिलकनगर इलाके में हुई थी। पीड़िता 11 साल की लड़की एक स्थानीय स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। 19 अक्टूबर को स्कूल से घर लौटते समय वह स्कूल वैन में अकेली थी। मौका पाकर आरोपी तुषार भालेराव ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस इलाके में वैन खड़ी की और लड़की को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़खानी की।
बच्ची चिल्लाई तो आरोपी ने उसे धमकाया और उसके घर के पास छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता काफी डर गई। मां के पूछने पर भी बच्ची कुछ बताने के मूड में नहीं थी। लेकिन जब उसकी माँ ने उसे भरोसे में लेकर बात किया, तो उसने उसे बताया कि उसके साथ क्या हुआ था। इस संबंध में उसकी मां द्वारा बुधवार को तिलकनगर थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


