मुंबई, मध्य रेलवे द्वारा मेन लाइन पर १० साधारण लोकल फेरी के बदले १० एसी लोकल फेरी करने का पैâसला किया है। ये सेवाएं ५ अलग-अलग समय के लिए चलाई जाएंगी, लेकिन रेलवे द्वारा लिए गए इस निर्णय ने रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों ने नाराजगी जताई है। यात्रियों ने मध्य रेलवे के इस फैसले को गलत बताया है।
सेंट्रल रेलवे लाइन पर लोकल यात्रा में रोजाना अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे आम यात्रियों की हालत और खराब होने वाली है। सेंट्रल रेलवे ने एसी लोकल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए १० साधारण लोकल ट्रेनों की जगह एसी कोच चलाने का पैâसला किया है। ऐसे में यह तय है कि पहले से ही रोजाना साधारण लोकल में यात्रा कर रहे आम यात्रियों को काफी परेशानी होगी।
मध्य रेलवे द्वारा उपनगरीय मार्ग पर प्रतिदिन १,८१० लोकल ट्रेनें चलाई जाती हैं, जिनमें से ५६ एसी लोकल चलती हैं। ६ नवंबर से दस और एसी लोकल फेरी बढ़ाई जाएंगी, जिससे एसी लोकल की फेरी की संख्या ६६ हो जाएगी, जिससे एसी लोकल से यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में जो एसी लोकल ट्रेनें चल रही हैं, उनके कारण बाद की सामान्य लोकल ट्रेनों में भारी भीड़ होती है। ऐसे में भायखला, परल, दादर, कुर्ला, घाटकोपर, ठाणे स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में साधारण लोकल की जगह दस और एसी लोकल चलाई जाने वाली हैं। चूंकि ये ट्रेनें पीक आवर्स में हैं, इसलिए यात्रियों की परेशानी काफी हद तक बढ़ जाएगी।
एसी लोकल का समय : कल्याण-सीएसएमटी स्लो लोकल सुबह ७.१६ बजे, कल्याण-सीएसएमटी स्लो लोकल सुबह १०.२५ पर, कल्याण-अंबरनाथ स्लो लोकल दोपहर २ बजे, डोंबिवली-परेल धीमी लोकल शाम ५.३२ बजे, कल्याण-परेल धीमी लोकल सुबह ०८.१० बजे, सीएसएमटी-कल्याण स्लो लोकल सुबह ८.४९ बजे, सीएसएमटी-अंबरनाथ सुबह ११.५८ बजे धीमी, सीएसएमटी-डोबिवली धीमी लोकल शाम ४.०१ बजे, परेल-कल्याण स्लो लोकल शाम ६.४० बजे, परेल-कल्याण स्लो लोकल रात ९.३९ पर





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


