मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगर इलाके में चोरी की वारदात में इजाफा हुआ है। लेकिन क्राइम रिकॉर्ड की बात करें तो ऐसी कोई बात नज़र नहीं आती। जहां चोरी की घटनाएं हो रही है वहां के लोगो का कहना है कि चोरी की घटनाओं का कम रिकॉर्ड दिखाने के लिए पुलिस चोरी की घटना में एफआईआर दर्ज नहीं करती है। यही कारण है कि रिकॉर्ड में चोरी को घटना दिखती नहीं और लोग चोरी की घटना से बुरी तरह परेशान हैं।
उपनगरीय इलाके कांदिवली पूर्व में स्थित गोकुल नगर, क्रान्ति नगर में इन दिनों पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है। जिसके चलते गोकुल नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से निकल भागते हैं। कुरार पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। पिछले कई महीनों से चोरी की वारदातें बढ़ गईं है। नगर में अनेक स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस किसी भी घटना से पर्दा उठाने में नाकाम ही रही है। पिछले एक माह में कई घरों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते यहां वारदातें बढ़ रही हैं।
पुलिस रात को गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। पुलिस की सक्रियता बढ़ती तो आए दिन नगर में वारदातों को अंजाम दे रहे चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकता है। कई मामलों में तो पुलिस ने शिकायत कर्ताओं की एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। क्योंकि चोरी की घटनाओं का रिकॉर्ड कम हो इसलिए पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है।





Users Today : 51
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 437
Users Last 30 days : 914
Users This Month : 398
Users This Year : 9348
Total Users : 70555
Views Today : 60
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 599
Views Last 30 days : 1185
Views This Month : 544
Views This Year : 10581
Total views : 106604
Who's Online : 1


