ठाणे : पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपनी दुकान में 5.44 लाख रुपये के प्रतिबंधित गुटखे का भंडारण करने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की एक टीम ने शनिवार को भिवंडी इलाके के पूर्णा गांव में स्थित दुकान पर छापा मारा और वहां रखा सामान जब्त किया। अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों और एफडीए नियमन के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफडीए के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र करदक ने बताया कि जिले की दुकानों में धड़ल्ले से गुटखे की बिक्री हो रही है। पुलिस ने कहा कि हमें ऐसे सभी स्रोतों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। महाराष्ट्र में 2012 के बाद से गुटखा और सुगंधित तंबाकू की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।





Users Today : 9
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 872
Users This Month : 356
Users This Year : 9306
Total Users : 70513
Views Today : 10
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 549
Views Last 30 days : 1135
Views This Month : 494
Views This Year : 10531
Total views : 106554
Who's Online : 1


