मुंबई। कोरोना काल में कथित कथित खिचड़ी घोटाले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के भाई संदीप राउत मंगलवार को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस पहुंचे। उन्होंने इस केस को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया।
ईडी ऑफिस के बाहर मीडिया से बात करते हुए संदीप राउत ने कहा, “मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार और गलत हैं। ईडी ने मुझे आज पूछताछ के लिए यहां बुलाया है और एजेंसी जो भी सवाल पूछेगी, मैं उसका जवाब दूंगा। पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है और कुछ नहीं।”
उन्होंने कहा, “संजय राउत केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। हमारे ऊपर ईडी लगाने के पीछे यही कारण है। यह राउत परिवार पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।”
संदीप राउत ने कहा, “इस मामले को लेकर मेरे खाते में लगभग 5-6 लाख लेनदेन दर्ज किए गए थे। यह ईडी का मामला नहीं है। मामला कोरोना काल का है। मैंने उस दौरान कई गरीबों को खिचड़ी खिलाई थी लेकिन मुझे अभी भी आरोपी बनाया जा रहा है। पूरे मामले का राजनीतिकरण किया गया है। मैं डरता नहीं हूं क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।”
राज्यसभा सांसद संजय राउत अपने भाई संदीप को समर्थकों के साथ ईडी ऑफिस छोड़ने आए थे। इस बीच, शिवसेना उद्धव गुट के एक अन्य नेता किशोरी पेडनेकर भी कोविड काल के दौरान कथित बॉडी बैग घोटाला केस में पूछताछ के लिए सुबह 11.30 बजे ईडी के सामने पेश हुए।
बता दें कि इससे पहले ईडी ने 28 जनवरी को कथित घोटाला मामले में पूछताछ के लिए संदीप राउत को बुलाया था। वहीं, 18 जनवरी को पार्टी नेता आदित्य ठाकरे के करीबी नेता सूरज चव्हाण को ईडी ने हिरासत में ले लिया था।





Users Today : 54
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 397
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 344
Users This Year : 9294
Total Users : 70501
Views Today : 73
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 549
Views Last 30 days : 1153
Views This Month : 476
Views This Year : 10513
Total views : 106536
Who's Online : 1


