मुंबई, दक्षिण सायबर अपराध शाखा ने शिकायतकर्ता द्वारा तत्परता दिखाये जाने के बाद एक अकाउंट से निकले गए 4.63 करोड़ रुपए धोखाधड़ी करने के आरोप में सुखबीर सिंह सूरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 3.70 करोड़ रुपए 48 घंटे के भीतर जब्त किया है। सतर्क शिकायतकर्ता रितु वोरा ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके धोखाधड़ी की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत पैसे रुपए जब्त कर लिए। पीड़िता ने अपनी आपबीती विस्तार से बताते हुए कहा कि शुरुआत में इंस्टाग्राम पर धोखेबाजों ने उससे संपर्क किया था, जिन्होंने उसे दोगुना रिटर्न देने के वादे के साथ शेयर बाजार में निवेश करने का लालच दिया था। कथित लाभ दिखाने के लिए एक ऐप बनाया गया था, लेकिन जब उसने धनराशि निकालने की कोशिश की, तो उसे पता चला कि उसके साथ 4.63 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है।
मामले की जानकारी पाने के लिए पीड़ित ने ग्रुप एडमिन से संपर्क किया, जिसने इंदिरा सिक्योरिटीज में सहायक के रूप में काम करने का दावा किया। एडमिन ने उन्हें इंदिरा सिक्योरिटीज नामक ऐप के लिए एक पंजीकरण लिंक प्रदान किया। ऐप डाउनलोड करने और टी. रोवे प्राइस स्टॉक पुल अप नामक समूह में शामिल होने के बाद, 150 प्रतिभागी अपने शेयर बाजार के मुनाफे पर चर्चा कर रहे थे, पीड़ित ने पैसे का निवेश किया। राजीव सूद 75 नामक एक प्रमुख निवेशक के दावों के आधार पर 1 करोड़ निवेश किये। इंदिरा सिक्योरिटीज ऐप पर मुनाफा देखने के बावजूद पीड़ित कोई रकम नहीं निकाल सकी। जिसके बाद उन्हें पता चल गया कि उनके साथ धोखा हुआ है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 1


