Home Crime ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, वाहनों को भी पहुंचाया नुकसान

ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, वाहनों को भी पहुंचाया नुकसान

35
0

मुंबई, महाराष्ट्र के पुणे में आज मंगलवार को पुणे-सतारा हाइवे पर एक बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया, जबकि एक राहगीर बुरी तरह जख्मी हो गया. मामले में पुलिस ने बताया कि भूमकर चौक के करीब पुणे सतारा हाइवे पर एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए जिससे वो आसपास मौजूद कई वाहनों से भी टकरा गया
इधर सिंघद रोड थाने के इंस्पेक्टर पी वाघमरे ने बताया कि हादसा आज मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे हुआ, जहां नरहे क्षेत्र में भूमर चौक पर मिनी ट्रक ने तीन राहगीरों को कुचल दिया और एक अन्य को घायल कर दिया. हादसे के बाद जब चालक ने ट्रक को पीछे किया तो यह अन्य वाहनों से भी टकरा गया.
पुलिस ने बताया कि ट्रक की चपेट में आए तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उल्लेखनीय है कि इस हाइवे पर पिछले कुछ समय में कई गंभीर हादसे हुए हैं.