मुंबई : मुंबई पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सेल ने एक शख्स को 30 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पकड़े गए शख्स का नाम अखलाक अहमद अब्दुल अंसारी है. मुंबई पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सेल ने अंसारी को 300 ग्राम एमडी ड्रग के साथ पकड़ा है. इस ड्रग की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपये बताई जा रही है.
बता दें बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से मुंबई पुलिस और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार ड्रग्स पैडलर्स की धरपकड़ कर रहे हैं. अक्टूबर में ही मुंबई पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा ड्रग्स पेडलर्स को गिरफ्तार किया है. एएनसी के सूत्रों का कहना है कि महामारी के समय कोकेन, हेरोइन और हशीश जैसे ड्रग्स के इस्तेमाल में कमी आई है. इसके मुकाबले सिंथेटिक ड्रग्स का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है.
इससे पहले एनसीबी ने एक एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया था. एनसीबी ने रविवार को देवों के देव महादेव’ नामक टीवी सीरियल से पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. एनसीबी ने रविवार को ड्रग्स खरीदने के दौरान प्रीतिका चौहान को अरेस्ट कर लिया था. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उनके पास से 99 ग्राम गांजा भी बरामद किया. एजेंसी ने एक्ट्रेस के साथ 2 और लोगों को भी गिरफ्तार किया था. इन तीनों आरोपियों को 8 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
एनसीबी ने ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के स्टॉफ समेत कई आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है. इस केस में अब तक केवल रिया चक्रवर्ती को जमानत मिली है. ड्रग्स मामले में एनसीबी दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर से पूछताछ कर चुकी है. एजेंसी को इन एक्ट्रेसेस के जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है.





Users Today : 0
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 863
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today :
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 539
Views Last 30 days : 1125
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


