मुंबई। अंधेरी स्थित गोखले ब्रिज का एक ओर का मार्ग शुरू करने के बाद बफ्ते वाला बिज़ से नहीं जोड़े जाने से मनपा की जमकर छीछालेदर हुई। रिकार्ड समय में गोखले ब्रिज का निर्माण करने वाली मनपा के लिए बर्फी वाला ब्रिज से नहीं जोड़े जाने से मनपा की परेशानी बढ़ गई है। मनपा ने इस समस्या से निपटने के लिए वी जे टी आई से सलाह मांगी है। ब्रिज को तोड़े बिना किस तरह जोड़ा जा सके, जिससे वाहन चालकों की परेशानियां दूर हो और दोनों ब्रिज का उपयोग किया जा सके। बता दें कि बर्फी वाला ब्रिज लगभग वर्ष 2008 में बनकर पुराने गोखले ब्रिज से इसका उपयोग किया जा रहा था। अब गोखले ब्रिज को तोड़कर नया हुए निर्माण में अंधरी स्टेशन के पास ब्रिज की ऊंचाई रेलवे द्वारा बढ़ाए जाने के कारण ब्रिज की ऊंचाई लगभग 2,57 मीटर बढ़ गई, जिससे गोखले ब्रिज और बर्फी वाला ब्रिज में लगभग 2,73 मीटर ऊंचाई का अंतर हो गया है। मनपा प्रशासन ने वी जे टी आई को पत्र लिखकर दोनों ब्रिज को बिना तोड़े किस तरह वाहन चालको को उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जा सके इसको लेकर सलाह मांगी है। मनपा ने वी जे टी आई को लिखे पत्र में अपनी सलाह जल्द जल्द से देने को कहा । है, जिससे गोखले ब्रिज के दूसरे हिस्से को शुरू किए जाने तक बफी वाला ब्रिज का भी उपयोग हो सके।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


