अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से हैरान कर देन वाली घटना सामने आई है। एक बिल्ली को बचाने के लिए छह लोगों ने कुएं में छलांग लगा दी है। इसमें घटना में पांच की मौत हो गई। कुंए में रस्सी को कमर में बांधकर कूदने वाले व्यक्ति को ही जीवित बचाया जा सका। कुएं में पशुओं का अपशिष्ट स्टोर किया जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि पशुओं के गोबर से निकलने वाली गैस की चपेट में आने से बाकी पांच की लोगों की मौत हुई। इस कुएं का उपयोग गोबर गैस के प्लांट के लिए किया जा रहा था।
एक शख्स बचा जीवित
यह हैरान कर देने वाली घटना अहमदनगर जिले के वाडकी गांव में सामने आई। 9 अप्रैल की देर रात एक कुएं में बिल्ली के गिरने पर एक के बाद एक छह लोग कुएं में गए। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव ने बताया कि कुएं में कुल छह लोग गए थे। बचाव दल ने पांच के शव बरामद किए। इन सभी की मौत बिल्ली को बचाने की कोशिश में हुई।
जहरीली गैस में घुटा दम
जाधव ने बताया कि एक व्यक्ति जो कमर में रस्सी बांधकर कुएं में घुसा था। वह जीवित बच गया है। उसे पुलिस की मौजूदगी में बचाव दल ने रेस्क्यु किया था। उसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार इस पुराने गहरे कुएं का उपयोग बॉयोगैस प्लांट के लिए हो रहा था। एक के बाद एक कुएं में उतरे लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने मौत हुई। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिवजवाया है। गांव में बिल्ली को बचाने में पांच लोगों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


