Home Maharashtra राज ठाकरे पर संजय राउत का हमला

राज ठाकरे पर संजय राउत का हमला

35
0

मुंबई: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में तब संदेह पैदा होता है, जब महाराष्ट्र के गौरव की रक्षा के लिए गठित दल अपने दुश्मनों का साथ देता है।
एक दिन पहले ठाकरे ने किया था एलान
राउत ने यह टिप्पणी ऐसे समय में दी है, जब एक दिन पहले मनसे प्रमुख ठाकरे ने एलान किया था कि वह सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का साथ देंगे। हालांकि अभी तक मनसे नेता ने इस बात पर कोई बयान नहीं दिया है कि उनकी पार्टी से किसी उम्मीदवार को उतारा जाएगा या नहीं। बता दें, महायुति में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल है।
राउत ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र के गौरव के लिए लड़ रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने सभी भ्रष्ट लोगों को अपने पाले में ले लिया है।