मुंबई : महाराष्ट्र में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं. इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( श. प.) अध्यक्ष शरद पवार ने बेहद गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि राज्य में चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के लिए पुलिस वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
गोविंदबाग स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि वो इस मामले पर और भी बात करना चाहते थे लेकिन नहीं करेंगे क्यों जिन अधिकारियों ने ये बात बताई है उनको ठेस पहुंचेगी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके पोते और पार्टी के उम्मीदवार युगेंद्र पवार (बारामती) और रोहित पवार (करजात-जामखेड़) भी मौजूद थे. दरअसल हर साल पवार परिवार गोविंदबाग में पत्रकारों से मिलता है, लेकिन इस साल उपमुख्यमंत्री अजित पवार और
शरद पवार का बड़ा आरोप
शरद पवार ने बताया कि उन्हें राज्य के कई जिलों से और अधिकारियों से ये जानकारी मिली है कि सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को चुनाव के लिए वित्तीय सहायता मिल रही है, पुलिस वाहनों का उपयोग किया जा रहा है. पवार ने ये भी कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारियों ने खुद भी ऐसा कहा है. उम्मीदवारों की मदद की जा रही है.
दिवाली पर चाचा के घर नहीं पहुंचे अजित, क्या बोले शरद पवार?
इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की यह खासियत है कि इसके नेता विमान के जरिए ए और बी फॉर्म भेजते हैं. उन्होंने कहा कि वह ए और बी फॉर्म का जिक्र कर रहे थे जो किसी भी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य हैं. दरअसल पिछले दिनों खबरें आई थीं कि सीएम शिंदे ने विमान का उपयोग करके ए और बी फॉर्म भेजे थे.
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोपों को किया खारिज
वहीं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा के एनसीपी प्रमुख को भ्रम हो रहा है, क्योंकि ऐसी चीजें तब होती थीं जब विपक्षी दल सत्ता में थे. फडणवीस ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह से गलत है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है.





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 6
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 103
Views Last 30 days : 389
Views This Month : 48
Views This Year : 3363
Total views : 99386
Who's Online : 0


