मुंबई: CSMT रेलवे पुलिस ने नागपुर-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस में से 40 लाख रुपये से अधिक कैश जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जैसे ही दुरंतो एक्सप्रेस मध्य रेलवे के सीएसएमटी पर पहुंची, सामान डिब्बे से पार्सल बक्से हटाए जाने के दौरान जांच में कपड़े के एक पार्सल बॉक्स में 40 लाख से ज्यादा कैश मिली। ये सभी 500 के नोट थे। हालांकि , इस रकम के असली मालिक कौन है, इसकी तलाश जारी है। कैश जब्त कर उसको आयकर विभाग को आगे की जांच के लिए सौंप दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस सीएसएमटी स्टेशन पर खड़ी थी। इस एक्सप्रेस के बैगेज डिब्बों से पार्सल निकाले जा रहे थे। इसके बाद कुलियों द्वारा पार्सल उठाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इन पार्सलों का ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान निरीक्षण कर रहे थे। वे यह सुनिश्चित कर रहे थे कि चुनाव की पृष्ठभूमि में कोई गड़बड़ी तो नहीं हो रही है। इस दौरान एक पार्सल डिब्बे को लेकर संदेह हुआ। उस पर कपड़ों का पार्सल वाला स्टीकर चिपका हुआ था। संदिग्ध पार्सल को आरपीएफ और रेलवे पुलिस के जवानों ने जांच की तो उसमें 500 के नोट मिले, जिसकी गिनती की गई तो वह रकम 40 लाख से अधिक आंकी गई।
मध्य रेलवे पर नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस जब सीएसएमटी पहुंची तो पार्सल डिब्बे से पार्सल निकालते समय एक पार्सल में 40 लाख रुपये नकद मिले। संबंधित घटना की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।
दरअसल इन दिनों लोकसभा चुनाव का माहौल है। सात चरणों से चुनाव होने वाला है। इसके मद्देनजर शक है कि किसी ने किसी पार्टी की मदद के लिए उक्त रकम प्रशासन की नजर से छिपाकर मुंबई भेजी होगी। यह पार्सल किसने किसके नाम से किस स्टेशन से बुक कराया है। इसकी जांच जारी है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 1


