मुंबई: मानखुर्द में कथित तौर पर अपने बीमार बेटे की हत्या करने के आरोप में 37 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मानखुर्द के मंडला निवासी इमरान अंसारी के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि अंसारी अपनी पत्नी सकीना और अपने डेढ़ साल के बेटे अफान के साथ रहता है। अफान किडनी की बीमारी से पीड़ित था। इसलिए लंबे अरसे से इमरान और सकीना उसके अस्पताल और इलाज संबंधी खर्चों से जूझ रहे थे। शनिवार को अफान अचानक बीमार पड़ गया। वह दर्द से कराह रहा था। उस दौरान इमरान बच्चे के साथ घर पर अकेला था।
बेटे को जगाने का प्रयास करने पर हुआ शक
अफ़ान की मां सकीना ने पुलिस को बताया कि वह बाहर थी। घर लौटी तो उसने अफान को सोते हुए देखा। हालांकि, दर्द से कराह रहे बेटे को शांत मुद्रा में जब उसने सोते हुए देखा, तो उसको थोड़ा आश्चर्य हुआ। उसने बेटे को पुचकारने की कोशिश की लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह रोया भी नहीं। शायद वह बेहोश था। कुछ न कुछ गडबड होने का अहसास होते ही सकीना अपने पति इमरान के साथ तुरंत बेटे को लेकर नजदीकी अस्पताल गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि अफान बेहोश नहीं हुआ है, बल्कि वह मर चुका है। उसके सिर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान दिखाई दिए। डॉक्टरों ने केस को संदिग्ध मनाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इमरान से पूछताछ की।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


