मुंबई : महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई बोर्ड की लॉटरी का इंतज़ार करने वाले लोगों के लिए ख़ुशख़बर है। मुंबई बोर्ड सितंबर में करीब 2,000 घरों की लॉटरी जारी करने की योजना पर काम कर रहा है। लॉटरी में गोरेगांव स्थिति म्हाडा की आधुनिक बिल्डिंग के भी क़रीब 332 घरों को शामिल किया जाएगा, ये घर उच्च और मध्यम श्रेणी के होंगे। उच्च वर्ग के घर करीब 979 वर्ग फुट और मध्यम वर्ग के घर करीब 714 वर्ग फुट के होंगे। उच्च वर्ग के घरों की कीमत क़रीब 1.25 करोड़ रुपये और मध्य वर्ग के घरों की क़ीमत क़रीब 80 लाख रुपये होने का अनुमान है। गोरेगांव की बिल्डिंगों में म्हाडा द्वारा पहली बार जिम, स्विमिंग पुल, इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था की गई है। इन घरों का काम क़रीब 80% तक पूरा हो चुका है, मौजूदा समय में अंतिम चरण का कार्य चल रहा है। दो से ढाई महीने में घर तैयार होंगे।
मुंबई बोर्ड की अंतिम लॉटरी पिछले साल जारी हुई थी, जिसमें 4082 घरों के लिए 1.22 लाख लोगों ने आवेदन किया था। लॉटरी में जगह नहीं बना पाने वाले आवेदक म्हाडा की अगली लॉटरी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। म्हाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मुंबई के विभिन्न इलाकों के तैयार घरों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। मुंबई में क़रीब 2 हजार घर तैयार आगामी कुछ महीने में तैयार होने की उम्मीद है। इस वज़ह से लॉटरी के लिए इन घरों का चयन किया गया है।
2023 में जारी हुई मुंबई बोर्ड के 4082 घरों की लॉटरी में से अब क़रीब 150 घरों की बिक्री नहीं हो पाई है। म्हाडा के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पिछली लॉटरी के बचे घरों को वेटिंग लिस्ट आवेदकों को अलॉट करने की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में आगामी कुछ दिनों में एक मीटिंग रखी गई है, जिसमें वेटिंग लिस्ट के आवेदकों को पैसा भर घर लेना का और मौका दिया जाएगा। इस अवसर के बाद भी घरों की बिक्री नहीं होती है, तो इन घरों को अगली लॉटरी में शामिल किया जाएगा। पिछली लॉटरी में 196 आवेदकों को एक से अधिक घर लगे थे। नियमों के अनुसार, कोई भी आवेदक एक से अधिक घर नहीं ले सकता है। जिसके बाद आवेदकों ने घर म्हाडा को लौटा दिए थे। वहीं करीब 200 विजेताओं के दस्तावेज़ में खामी या गलत जानकारी देने की बात सामने आई थी। इसके बाद इन घरों को भी वेटिंग लिस्ट के लोगों को अलॉट कर दिया गया है। मौजूदा समय में केवल क़रीब 150 घरों की बिक्री होनी बाकी है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 123
Users This Year : 2905
Total Users : 64112
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 373
Views This Month : 167
Views This Year : 3482
Total views : 99505
Who's Online : 0


