मुंबई : मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो में सफर करने के लिए यात्रियों को अभी करीब दो से तीन महीने का और इंतजार करना पड़ सकता है। मेट्रो-3 कॉरिडोर पर सेवा शुरू करने की एक और डेड लाइन मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएसआरसी) मिस कर गई है। मेट्रो के पहले फेज के तहत आरे से बीकेसी के बीच मई से मेट्रो दौड़ने वाली थी। अप्रैल खत्म होने के करीब है, लेकिन मेट्रो प्रशासन अब तक ट्रायल रन की प्रक्रिया तक पूरी नहीं कर पाई है। मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों पर सिस्टम लगाने का कार्य भी अब तक पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में, मेट्रो के द्वार यात्रियों के लिए खोलने के लिए रेलवे सेफ्टी बोर्ड के सभी मानकों को पूरा करने में मेट्रो प्रशासन को कुछ और महीने लगेंगे। मेट्रो के पहले फेज में सेवा शुरू करने के लिए पिछले साल से ट्रायल रन चल रहा है। मेट्रो मार्ग पर कुछ दिन पहले ही इंटीग्रेटेड ट्रायल की शुरुआत हुई है।
मेट्रो-3 कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा
2016 से कोलाबा-बांद्रा-सीप्झ के बीच मेट्रो-3 कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। कारशेड की वजह को लेकर राजनीतिक विरोध के चलते क़रीब ढाई साल तक मेट्रो कारशेड का काम ठप रहा है। इस वजह से भी मेट्रो सेवा शुरू करने में पहले ही काफी देरी हो चुकी है। राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद कारशेड के निर्माण में तेजी आई है, लेकिन अब तक पूरा कारशेड बन नहीं पाया है। ट्रायल रन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने का एक कारण कारशेड का तैयार नहीं होना भी है। सरकार पहले दिसंबर, 2023 में आरे से बीकेसी के बीच सेवा शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन यह डेडलाइन मिस होने के बाद मई में सेवा शुरू करने की बात कही गई, लेकिन अब मई की भी डेडलाइन मिस होती नज़र आ रही है। सरकार मेट्रो-3 के पूरे मार्ग पर 2024 के अंत तक सेवा शुरू करना चाहती है, लेकिन पूरे मार्ग पर कंस्ट्रक्शन वर्क और सिस्टम वर्क का भी काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में, 2024 के अंत तक सेवा शुरू करने के मेट्रो प्रशासन को काम की रफ्तार दोगुनी करनी होगी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


