Home Maharashtra लोकसभा चुनाव में हुआ, वह एकनाथ शिंदे और अजित पवार की वजह...

लोकसभा चुनाव में हुआ, वह एकनाथ शिंदे और अजित पवार की वजह से हुआ – संजय राउत

40
0

मुंबई : महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से वार पलटवार का दौर जारी है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को जो नुकसान लोकसभा चुनाव में हुआ, वह एकनाथ शिंदे और अजित पवार की वजह से हुआ है.
उन्होंने कहा, ”शिंदे को धनबल और पुलिसबल के कारण सात सीटें मिली हैं. बीजेपी को जो असली नुकसान हुआ, वह एकनाथ शिंदे और अजित पवार के पार्टी तोड़ने के फैसले की वजह से हुआ है.”