मुंबई: अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मकोका लगाया है। फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच ने अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई और इस वारदात का मास्टरमाइंड अनमोल बिश्नोई दोनो वांटेड आरोपी हैं।
बता दें कि १४ अप्रैल को तड़के सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी। बिहार के रहने वाले दोनों युवकों सागर पाल और विक्की गुप्ता ने इस कांड को अंजाम दिया था। आरोपी सागर और विक्की पंजाब में गोलीबारी की प्लानिंग कर २८ फरवरी को मुंबई आए थे। उन्होंने १० मार्च को पनवेल में एक घर किराए पर लिया। कुछ दिन वहां रहने के बाद वह जश्न मनाने के लिए गांव चला गया। दरअसल, उसने गांव से लौटने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच ने इस फायरिंग मामले में सागर और विक्की को गिरफ्तार किया तो उनके पास पिस्टल लाने वाले और साजिश में शामिल सोनू बिश्नोई और अनुज कुमार थापन का नाम सामने आया। इसी के तहत पुलिस ने दोनों को पंजाब से गिरफ्तार किया। चारों लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ‘मकोका’ के अंतर्गत कार्रवाई की है। पुलिस अब इस वारदात के मास्टरमाइंड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की तलाश कर रही है। अनमोल के खिलाफ ‘लुक आउट’ नोटिस भी जारी किया गया है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


