नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग ने बताया कि तीसरे चरण के लिए हुए मतदान का रात 8 बजे तक जो आंकड़ा मिला है। उसमें 61.45 फीसदी मतदान हुआ। आयोग का कहना है कि थर्ड फेज में कुल कितने प्रतिशत मतदान हुआ। इसके लिए फाइनल फीगर आने में कुछ वक्त लगेगा। वैसे, अभी तक मिले आंकड़ों पर एक्सपर्ट का कहना है कि पहले और दूसरे चरण के बाद अब तीसरे चरण में भी वोटिंग 2019 लोकसभा चुनावों में हुई करीब 67 फीसदी से कम ही रहने की आशंका है।
तीसरे चरण में 8 बजे तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक बड़े राज्यों में वोटिंग फिर से कम हुई। सबसे कम वोटिंग वाले टॉप-3 राज्यों में महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात रहे। जहां सबसे कम वोटिंग हुई। जबकि सुबह 9 बजे तक कर्नाटक में सबसे कम वोटिंग हो रही थी। लेकिन जैसे-जैसे पारा चढ़ता रहा, यहां वोटरों का उत्साह भी बढ़ता गया और वोटिंग प्रतिशत अन्य राज्यों के मुकाबले ठीक होता गया। 2019 के लोकसभा चुनावों में सबसे कम मतदान होने वाले राज्यों में बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र राज्य शामिल थे। इन राज्यों में इस बार भी मतदान अन्य राज्यों के मुकाबले कम ही हो रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे चरण में भी मतदान कम हुआ था। तीनों चरणों में बिहार अकेला ऐसा राज्य सामने आया है। जहां तीनों ही चरणों में अभी तक कम ही वोटिंग हो रही है।
इसी तरह से सबसे अधिक वोटिंग होने वाले राज्यों में असम टॉप पर रहा। जहां इसके बाद गोवा और पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक मतदान हुआ। हालांकि, मतदान होने के शुरूआत से पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों के मुकाबले वोटिंग अधिक होने का ट्रेंड चला। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। वैसे-वैसे सबसे अधिक वोटिंग होने की लिस्ट में असम, गोवा और पश्चिम बंगाल आते गए। असम और पश्चिम बंगाल दोनों ऐसे राज्य है। जहां अभी तक हर चरण में अन्य राज्यों के मुकाबले वोटिंग अधिक ही हुई है। इस राज्य में 2019 के लोकसभा चुनावों में भी अधिक वोटिंग हुई थी।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


