ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सस्ते में घर दिलाने के नाम पर एक कपल ने लोगों से 1.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कपल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़ितों में से एक ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सुरेश पवार और सुरेश की पत्नी शीला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया.
पुलिस का कहना है कि कल्याण के रहने वाले ने लोगों को बीएसयूपी (शहरी गरीबों के लिए बुनियादी सेवाएं) योजना के तहत 10 लाख रुपये में घर दिलाने का लालच दिया था. दंपत्ति की बातों में आकर लोग घर खरीदने के लिए तैयार हो गए और पैसे दे दिए.
आरोपी कपल ने भुगतान रसीदें, आवंटन का पंजीकरण आदि जाली दस्तावेज तैयार करवा लिए थे. कपल ने साल 2018 से अब तक घर दिलाने के नाम पर लोगों से करीब 1.48 करोड़ रुपये की ठगी कर ली है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपियों ने और कितने लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की है.





Users Today : 24
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 410
Users Last 30 days : 887
Users This Month : 371
Users This Year : 9321
Total Users : 70528
Views Today : 31
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 570
Views Last 30 days : 1156
Views This Month : 515
Views This Year : 10552
Total views : 106575
Who's Online : 7


