Home Crime बिना इजाजत पार्किंग करने वाले 10.8 लाख गाड़ियों के चालान काटे, 36...

बिना इजाजत पार्किंग करने वाले 10.8 लाख गाड़ियों के चालान काटे, 36 करोड़ रुपये तकजुर्माना वसूला

12
0

मुंबई: नॉर्थ मुंबई में बिना इजाजत पार्किंग करने वाले 10.8 लाख गाड़ियों के चालान काटे गए। इससे 36 करोड़ रुपये तक का जुर्माना वसूला गया। यह आंकड़ा जनवरी 2020 से जनवरी 2026 के बीच तक की है। जो मुंबई ट्रैफिक पुलिस डिपार्टमेंट से सूचना के अधिकार के तहत पता चला है। इस जानकारी की मांग एक्टिविस्ट गॉडफ्रे पिमेंटा ने ट्रैफिक पुलिस से की थी। रिपोर्ट में दहिसर, बोरीवली, कांदिवली, समता नगर, डिंडोशी और जोगेश्वरी ट्रैफिक की ओर से एकत्र आंकड़े समाहित हैं।
साइलेंस ज़ोन से संबंधित 4900 चालान
इसके अलावा, आरटीआई रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर गलत दिशा में गाड़ी चलाने के लिए 6888 भारी गाड़ियों के चालान किए गए। पीयूसी नियमों के उल्लंघन के लिए 13800 से अधिक चालान और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर साइलेंस ज़ोन, स्कूल, हॉस्पिटल इत्यादि के आसपास हॉर्न बजाने के लिए 4900 से अधिक गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी चालान काटे गए।
26 हजार से अधिक के चालान कटे
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने गैर-कानूनी तरीके से बस-स्टॉप जाम करने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई की और 26 हजार से अधिक चालान काटे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यह स्पेशल ड्राइव 23 फरवरी से 8 मार्च के बीच चलाई गई। 10.5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने कहा कि बस-स्टॉप पर खड़ी गाड़ियों की वजह से बस यात्रियों को उतरने या चढ़ने में मुश्किल हुई और न ही बसें तय स्टॉप पर रुक पाईं। इस वजह से ट्रैफिक जाम की भी शिकायतें आ रहीं थीं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।