मुंबई: महानगर में गुरुवार को आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बादलों का आना आगे भी जारी रहेगा, लेकिन यह बादल न तो गरजेंगे और न ही बरसेंगे। मई के अंत तक बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि शहर के कई हिस्सों में बूंदा-बांदी हो सकती है, लेकिन इसका चांस एक फीसदी से भी कम है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जून के पहले सप्ताह में प्री मॉनसून शावर हो सकती है।
जून के पहले सप्ताह में प्री मॉनसून
बादल और उमस अधिक होने के कारण लोगों का हाल बेहाल है। लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। गुरुवार रात को शहर में उमस का स्तर 83 फीसदी और दिन में 75 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, उपनगर में रात में 74 फीसदी और दिन में 70 फीसदी तक उमस का स्तर पहुंच गया। उमस का स्तर बढ़ने के चलते बहुत अधिक गर्मी महसूस होने की बात वैज्ञानिकों ने कही है।
मुंबई में कब आएगा मॉनसून
मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि वायुमंडल में अस्थिर और हीट के कारण बादल बन रहे हैं, यह बादल आसमान में बने रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञ राजेश कपाड़िया ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में प्री मॉनसून बारिश होगी, जबकि 10 जून तक मॉनसून सेट हो जाएगा। जून से पहले बारिश की कोई संभावना नहीं है।
5 रात लगातार 29 के पार पारा
मुंबई में 5 दिन लगातार 29 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान रहने के बाद गुरुवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उपनगर न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शहर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


