इंदापुर : घटना 24 मई की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है.तहसीलदार श्रीकांत पाटिल शहर के कॉन्स्टिट्यूएंट चौक से होकर अपनी जीप में बैठकर जा रहे थे. जैसे ही तहसीलदार की जीप चौक के पास पहुंची तभी हमलावरों ने उनकी जीप पर हमला बोल दिया.
हमलावर अपने साथ मिर्ची पाउडर भी लाए थे. उन्होंने मिर्ची वाला पाउडर तहसीलदार के आंख में डालने की कोशिश की लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में वह बाल-बाल बच गए. जबकि उनकी जीप के शीशे टूट गए. वहीं, इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया.
इस हमले के बाद तहसीलदार श्रीकांत पाटिल ने बताया कि वह रोजाना की तरह इंदापुर प्रशासनिक भवन की ओर जा रहे थे. इस दौरान उनकी जीप जैसे ही कॉन्स्टिट्यूशन स्क्वायर पहुंची तो चार पहिये वाहन से एक हमलावर उतरा और उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया,जिससे उनकी जीप के शीशे टूट गए. हमलावरों ने उन पर मिर्ची पाउडर फेंकने की भी कोशिश की.इस दौरान वह अपनी कार में ड्राइवर के साथ थे. जैसे ही उन्होंने अपनी जान बचाने की कोशिश की इस बीच हमलावरों की गाड़ी से दो-तीन हमलावर और उतरे और उनपर हमला कर दिया.
जांच में जुटी पुलिस
इस बारे में श्रीकांत पाटिल ने कहा है कि वह कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे. वहीं, घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा है. इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और इंदापुर तालुका के चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई है.





Users Today : 2
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 440
Users Last 30 days : 883
Users This Month : 415
Users This Year : 9365
Total Users : 70572
Views Today : 2
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 565
Views This Year : 10602
Total views : 106625
Who's Online : 0


