Home Maharashtra आंधी-तूफान में घर की टीन शेड के साथ एक 6 महीने की...

आंधी-तूफान में घर की टीन शेड के साथ एक 6 महीने की मासूम भी उड़ गई

32
0

बुलढाणा. बुलढाणा जिले में बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी है. इस बारिश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. तूफान के दौरान घर के झूले में सो रहे एक 6 महीने के बच्ची घर के साथ उड़ गई. इस घटना में लड़की की दुर्भाग्यवश मौत हो गई है. चिखली तालुका के देउलगांव घुबे गांव में तूफान के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है. देउलगांव घुबे गांव में 30 से 40 घरों की छतें उड़ गईं. इसी बीच, देउलगांव घुबे गांव के भरत साखरे की 6 महीने की बेटी साई अपने घर में झूले में सो रही थी, तभी तेज हवा से घर की छत उड़ गई.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में आए तेज आंधी-तूफान में घर की टीन शेड के साथ एक 6 महीने की मासूम भी उड़ गई. मासूम छत से बंधे झूले में सो रही थी. लेकिन, हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह साईं को घर से 200 मीटर दूर उड़ा ले गई. गंभीर रूप से घायल होने के कारण मासूम की मौत हो गई.
40 घरों पर टूटा कहर
छत के साथ बच्ची भी झूले के साथ उड गई . 6 महीने की यह बच्ची साई इस तूफान का दुर्भाग्यपूर्ण शिकार बन गई. घर की छत उड़ने के बाद छत करीब 200 फीट दूर जा कर गिर गई, जिसमें 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई. देउलगांव घुबे गांव में तेज हवाओं के कारण गांव के 30 से 40 घरों की छतें उड़ गईं और बड़े पेड़ भी उखड़ गए.
असलगांव इलाके में बाढ़ के हालात
कल और परसों खामगांव और जलगांव जामोद तालुका में भी बिजली के साथ तूफानी हवाओं के साथ बारिश ने जोरदार दस्तक दी. जिसके कारण सभी नदी-नालों में पानी भर गया और बाढ़ की स्थिति बन गई. अभी तक 3 इंच से ज्यादा बारिश खामगांव से रिपोर्ट की गई. इसके चलते खामगांव तालुका में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि जलगांव जामोद तालुका के असलगांव इलाके में पहली बारिश के बाद ही ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया.
गांव में पसरा मातम
देउलगांव घुबे की इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है. साखरे परिवार में जन्मी साईं पर महज 6 महीने में ही काल ने इस तरह हमला बोल दिया है, जिससे वह सदमे में हैं. नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासनिक अमला देउलगांव घुबे गांव में आ चुका है. स्थानीय नेता भी देउलगांव घुबे के साखरे परिवार के साथ प्रभावित ग्रामीणों को राहत पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.