Home Maharashtra सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो 15 फरवरी के बाद क्या...

सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो 15 फरवरी के बाद क्या होगा इस बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं : मनोज जरांगे

13
0

जालना। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सात महीने में अपनी चौथी भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो 15 फरवरी के बाद क्या होगा, इस बारे में वह कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते।
अपनी भूख हड़ताल के तीसरे दिन जरांगे ने दोहराया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार द्वारा किए गए आदेश लागू नहीं हो जाते। वह अपने गांव अंतरावली सरती में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।