ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महिला ने लिव-इन पार्टनर के ऊपर बेल्ट से पीटने और घूंसे मारने के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके लिव-इन पार्टनर ने उसके साथ मारपीट कर यौन संबंध बनाकर उसको धमकाया भी। पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय मामला दर्ज कर लिया है।
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर पिटाई करने और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर अंबरनाथ पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके लिव-इन पार्टनर ने 13 और 14 जून की रात को उसे बेल्ट से पीटा और घूंसे मारे।
अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए और उसे धमकाया भी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा आगे की जांच जारी है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


