Home Country महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में होगा खेल; छोटी पार्टियों का शरद पवार पर...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में होगा खेल; छोटी पार्टियों का शरद पवार पर भरोसा बढ़ा

14
0

मुंबई: महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के बेहतर प्रदर्शन ने विरोधी दलों में नया जोश भर दिया है. लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखकर यहां छोटी पार्टियों का शरद पवार पर भरोसा बढ़ा है और वे उन्हें समर्थन देना चाहते हैं. इसी कड़ी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने हाल ही में एनसीपी शरद पवार गुट के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की. इस दौरान सीपीएम ने माहाविकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे में सोलापुर मध्य और राज्य से बारह सीटों की मांग की.
शरद पवार से मिलने वालों में पूर्व विधायक नरसैया आदम, अशोक धवले, उदय नारकर सहित सीपीआई (एम) के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे. मुंबई में शरद पवार के आवास पर सीपीआई-एम नेताओं ने करीब 55 मिनट तक उनके साथ बैठक की.
सोलापुर सेंट्रल विधानसभा सीट की भी मांग
बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान सीपीएम नेताओं ने राज्य में 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई. प्रणीति शिंदे के सांसद बनते ही सोलापुर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र सीपीआई (एम) को देने की मांग भी की गई है.