Home Crime आरे मिल्क कॉलोनी के सीईओ के घर में खजाना!

आरे मिल्क कॉलोनी के सीईओ के घर में खजाना!

646
0

मुंबई, आरे मिल्क कॉलोनी के सीईओ को एसीबी ने हाल ही में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके घर पर छापेमारी के दौरान एसीबी को ३ करोड़, ४६ लाख, १० हजार रुपए नगद मिले हैं। एसीबी ने सीईओ के एक साथी को भी गिरफ्तार किया है, जो उसके नाम पर ५० हजार रुपए नगद लेते हुए रंगे हाथ पाया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अपने घर को रिपेयर करना चाहता था। इसके लिए उसे आरे मिल्क कॉलोनी के सीईओ की इजाजत लेनी थी। जब वह उनके कार्यालय पहुंचा तो सीईओ ने उसे अपने एक साथी से मिलने के लिए कहा। जब शिकायतकर्ता उसके साथी से मिला तो उसने घर में रिपेयरिंग कराने के इजाजत के लिए ५० हजार रुपए रिश्वत की मांग की। यह सुनते ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत न देने की ठानी और इसकी शिकायत एसीबी को कर दी। इसके बाद एसीबी के अधिकारियों ने जाल बिछाकर सीईओ के साथी को ५० हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीईओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जब सीईओ से पूछताछ की गई तो एसीबी अधिकारियों को दाल में कुछ काला नजर आया और उन्होंने उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान इसके घर से ३ करोड़, ४६ लाख, १० हजार रुपए की बेहिसाब नगदी मिली, जिसके बाद अधिकारी भी दंग रह गए। एसीबी सीईओ के बेहिसाब संपत्ति की भी जांच करेगी।