Home Maharashtra झरने में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

झरने में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

24
0

मुंबई : मुंबई में अभी मानसून ठीक तरह से आया भी नहीं है और उसका कहर जगह-जगह देखने को मिला। कल रुकरुक कर हुई बारिश में ही मनपा के मानसून पूर्व किए दावों की पोल खुल गई। जहां एक ओर कोंडेश्वर के झरने में युवक की डूबने से मौत हो गई तो वहीं डोंबिवली में एक पेड़ की टहनी टूट गई। हालांकि, इससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कोई बड़ा हादसा हो सकता था। कल मरीन ड्राइव से एक महिला मरते-मरते बची। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, इससे पहले भी पिछले सप्ताह बदलापुर के पास ही तीन लोगों की डूबने से मौत हुई थी।
गौरतलब है कि नवी मुंबई के कोपरखैरणे निवासी और कंप्यूटर बीएससीआईटी इंजीनियरिंग के छात्र अनूप मिश्रा (२२) की कोंडेश्वर स्थित झरने में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। अनूप अपने तीन दोस्तों के साथ सुबह पांच बजे कोंडेश्वर के लिए निकला था। सुबह साढ़े छह बजे के करीब कोंडेश्वर पहुंचने के बाद नहाते समय अनूप और एक अन्य दोस्त डूबने लगे। एक दोस्त को बचा लिया गया, लेकिन अनूप नहीं बच सका। स्थानीय लोगों ने अनूप के शव को झरने से बाहर निकाला, जिसे बदलापुर ग्रामीण पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मूलरूप से मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला अनूप अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसका एक बड़ा भाई और बहन है। अनूप को नए-नए जगहों पर घूमने का बहुत शौक था और वह अपने दोस्तों से कहता था कि जब वह नौकरी पर लगेगा तो अपने परिवार और दोस्तों को अच्छी जगहों पर घुमाएगा। अनूप के एक दोस्त ने बताया कि वे पिछले चार-पांच दिनों से यहां आने की योजना बना रहे थे। कुछ दोस्तों ने अपने घर पर कोंडेश्वर शिवमंदिर के दर्शन के लिए निकलने की बात बताई थी। इस हादसे ने अनूप के परिवार और उसके दोस्तों को गहरे शोक में डाल दिया है, जो इस असमय दुखद घटना को स्वीकार करने में असमर्थ हैं।
गौरतलब है कि कोंडेश्वर में २१ वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र, अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। बारिश के कारण झील का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे अनूप डूब गया। बचाव कार्य के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका। इस दुर्घटना ने प्रशासन की तैयारी की कमी को उजागर कर दिया है। मृतक के पिता, रमेश मिश्रा ने कहा, `यदि मनपा ने समय रहते जलभराव वाले क्षेत्रों की सुरक्षा के उपाय किए होते, तो आज मेरा बेटा जीवित होता।’