Home Crime आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

11
0

मुंबई : नागपाडा इलाके में आठ साल की एक बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जुबैर शाह (45) के रूप में की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने देखा कि आरोपी ने बच्ची को एक अंगूठी दिखाने के बहाने कथित रूप से गलत तरीके से स्पर्श किया।

महिला ने इसका विरोध किया। उसके खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।