Home Maharashtra पुणे : सीरम इंस्टीट्यूट में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी...

पुणे : सीरम इंस्टीट्यूट में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी : मुख्यमंत्री अजीत पवार

221
0

पुणे : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि यहां पिछले महीने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण आग लगी थी। एसआईआई के यहां मंजरी परिसर में स्थित पांच मंजिला इमारत में 21 जनवरी को आग लगने की इस घटना में पांच श्रमिकों की मौत हो गई थी। हालांकि, आग की वजह से कोविशील्ड टीके का उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ। पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने घटना के बाद जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संस्थान का दौरा किया था। उन्होंने कहा, ‘परिसर में जहां आग लगी थी, वह खाली था और वहां कामकाज जारी था। यह एक निजी संस्थान है और वे लोग अपना ऑडिट कर रहे हैं। सरकार भी जांच कर रही है। शार्ट सर्किट के अलावा आग लगने की कोई और वजह नहीं थी।’ कोविड-19 टीकाकरण अभियान के बारे में पवार ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुरूआत में बयान दिया था कि केंद्र सभी लोगों को टीका मुहैया कराएगा। पवार ने कहा , ‘बाद में उन्होंने यह बयान दिया कि वे पैरामेडिकल कर्मी और सुरक्षा बलों सहित तीन करोड़ लोगों को टीका उपलब्ध कराएंगे। और अब, उन्होंने एक बयान में कहा है कि 30 करोड़ लोगों को टीका दिया जाएगा।