मुंबई : मुंबई का वीरमाता जीजाबाई उद्यान एव चिड़ियाघर इस महीने की 15 तारीक से दर्शकों के लिये खुल जाएगा। इसे भायखला चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है। बीएमसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे बंद कर दिया गया था और करीब एक साल बाद इस उद्यान को दोबारा खोला जायेगा । इस चिड़ियाघर में कई तरह के पशु हैं । इनमें हिरण एवं बंदरों से लेकर हाथी और गैंडा आदि शामिल है । इसके अलावा इसमें कई तरह के पक्षी भी हैं । इसे पिछले साल 15 मार्च को बंद कर दिया गया था । बृहन्मुंबई महानगर निगम के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मंगलवार से चिड़ियाघर लोगों के लिये खुलेगा । सभी आगंतुकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, जिसमें सामाजिक मेल जोल से दूरी और मास्क लगाना शामिल है ।





Users Today : 5
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 348
Users Last 30 days : 837
Users This Month : 295
Users This Year : 9245
Total Users : 70452
Views Today : 6
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 482
Views Last 30 days : 1086
Views This Month : 409
Views This Year : 10446
Total views : 106469
Who's Online : 0


