Home Country ‘सुप्रीम’ अपील के बाद डॉक्टर्स की देशव्यापी हड़ताल खत्म

‘सुप्रीम’ अपील के बाद डॉक्टर्स की देशव्यापी हड़ताल खत्म

24
0

मुंबई : सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) और राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।
एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने एक बयान जारी कर बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया गया है. इसमें कहा गया है, “सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई को रोकने का आश्वासन मिला है, जिससे उन्हें राहत मिली है. एसोसिएशन ने सर्वोच्च न्यायालय की अपील और निर्देशों को स्वीकार करते हुए हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है.”
आरडीए ने कहा, “हमने 11 दिन से जारी हड़ताल वापस लेने का निर्णय भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय की अपील और निर्देशों के बाद लिया है. हम आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज की घटना का संज्ञान लेने और देशभर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा से संबंधित व्यापक मुद्दों को संबोधित करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की सराहना करते हैं.”